![]()
फिलहाल धोरीमन्ना पुलिस आरोपी से चौहटन पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौहटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 71.23 ग्राम स्मैक बरामद की थी। वहीं बिना नंबबरी एक बोलेरो गाडी को जब्त किया है। वांटेड के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मामल
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय जयपुर और जोधपुर रेंज आई के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी सुखाराम विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी बगडूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने चौहटन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार और मादक पदार्थ सप्लायर रामधन पुत्र भाखराम निवासी कोजा के ठिकानों पर दबिशें दी।
पुलिस गश्त के दौरान गांव मीठड़ा में सामने से आ रही एक बोलेरो कैपर गाडी बिना नंबरी को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर भगाने की कोशिश करने लगा। जिसको करीब 2 किलोमीटर पीछा कर गांव गडरा में रोककर नाम पता पूछा तो अपना नाम पहले कुछ अलग बताया। गहनता से पूछताछ की तो अपना नाम रामधन पुत्र भाखराराम निवासी कोजा होना बताया। गाडी के डॉक्यूमेंट भी पेश नहीं कर पाया।
आरोपी को किया गिरफ्तार, गाडी की जब्त
आरोपी रामधन को पुलिस थाना चौहटन के एनडीपीएस एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं बिना नंबरी बोलेरो को डॉक्यूमेंट के अभाव में जब्त की गई। गिरफ्तारी की सूचना पर चौहटन पुलिस को दे दी गई। आगे की कार्रवाई करेगी।
चार मामले है दर्ज
आरोपी के खिलाफ चार मामले दर्ज है। सभी एनडीपीएस एक्ट के है। तीन मामले धोरीमन्ना थाने में दर्ज है। वहीं एक मामला चौहटन थाने में दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र, सांगाराम, कुंभाराम शामिल है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments