![]()
साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य।
‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान के तहत हरियाली तीज पर रविवार को दौसा जिले में विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन होगा। इस अवसर पर यहां पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर सुबह साढ़े नौ बजे जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन होगा।
साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का टारगेट
कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए राज्यभर में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
ऐसे में आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए दौसा में भी वन महोत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर जिले में साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
शिक्षा विभाग लगाएगा सबसे ज्यादा पौधे
डीएफओ अजित उचोई ने बताया कि शिक्षा विभाग 2 लाख 70 हजार पौधे लगाएगा। पंचायती राज विभाग 1 लाख 30 हजार, नगरीय निकाय 70 हजार, वन विभाग 55 हजार, सार्वजनिक निर्माण विभाग 3 हजार, कृषि एवं उद्यान विभाग 10 हजार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 5 हजार, जलग्रहण विभाग 4 हजार, पुलिस विभाग 3 हजार, सिंचाई विभाग एवं विद्युत वितरण निगम 2-2 हजार एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 1 हजार पौधे लगाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments