![]()
प्रतापगढ़ के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने जिले के प्रतापगढ़ कोतवाली, अरनोद, सालमगढ़ और कोटड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंगपुरिया माताजी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर मूर्ति खंडित किए जाने के प्रकरणों की गंभीरता
एसपी आदित्य ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ कोतवाली में उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस कर्मियों से फील्ड फीडबैक लिया। अरनोद, सालमगढ़ और कोटड़ी थानों पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्वागत कक्ष, मालखाना, क्राइम ब्रांच कक्ष और कंप्यूटर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जवानों से उनके बीट क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी ली। क्षेत्रीय अपराध नियंत्रण, गश्त, संदिग्धों की निगरानी और तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर चर्चा की।
सिंगपुरिया माताजी मंदिर, सालमगढ़ में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना पर उन्होंने थाना प्रभारियों से विस्तार से जानकारी ली। एसपी आदित्य ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उप अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेंद्र सिंह, अरनोद सीओ चंद्रशेखर पालीवाल, कोतवाल दीपक बंजारा, अरनोद थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा, सालमगढ़ थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह राणावत और कोटड़ी थानाधिकारी अरुण कुमार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, एसपी बी. आदित्य की मौजूदगी में सूरजपोल चौकी से पुलिस का फ्लैग मार्च भी शुरू हुआ। इसमें शहर कोतवाल दीपक कुमार बंजारा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर सहित जिले में कानून, शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
गौरतलब है कि एसपी आदित्य ने हाल ही में प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया है और कार्यभार संभालते ही वे लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments