☜ Click Here to Star Rating



भारत-पाक सीमा की BSF चौकियों के गांवों में सीमा जन कल्याण समिति ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया।

श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर के पास भारत-पाक सीमा की BSF चौकियों के गांवों में सीमा जन कल्याण समिति ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। सुंदरपुरा से BSF के कंपनी कमांडर देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना

.

स्थानीय इकाई के राजेंद्र कुमार रेवाड़ ने बताया कि कारगिल विजय भारतीय सेना के शौर्य और साहस का प्रतीक है। इस युद्ध में पाकिस्तान को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए यह तिरंगा बाइक रैली निकाली।

रैली में सीमा जन कल्याण समिति के जिला संगठन मंत्री लादूराम, 12 एच मोहल्ला के गौरव शर्मा, मंगल सिंह, सुंदरपुरा से भगवान दास, दीपक, अजय वर्मा, 13 एच ठड्डा के नवजोत सिंह, 14 एच के मोनू राजपूत और टेकचंद ने भाग लिया। इसके अलावा मलकाना खुर्द के सरपंच सुखदीप सिंह, दीपक जसकरण, सुखराम 11एच, डॉ. ईश्वर धनुर, रामलाल जी 9 एसबी सहित अनेक ग्रामीण भी शामिल हुए।

यह यात्रा सुंदरपुरा से शुरू होकर 11 एच, एक एस, मलकाना खुर्द, शक्ति पोस्ट, 7 एस, 5 एस, भागसर होते हुए 9 एसबी के गांवों तक पहुंची। सभी गांवों में रैली का भव्य स्वागत किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading