☜ Click Here to Star Rating


अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से चाचियावास में प्रस्तावित अटल आवासीय योजना के 270 भूखंडों में से 191 सामान्य भूखंडों के ऑनलाइन आवंटन के आवेदन का प्रोसेस जारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई से शुरू हुए। आवेदन करने की कल लास्ट डेट है। आवेदन ऑनलाइन ही

.

ऐसे करें आवेदन

  • अजमेर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट http://ada.rajasthan. gov.in पर जाएं और दिए गए अटल आवासीय योजना के लिंक पर क्लिक करने पर इस योजना से संबंधित जानकारियां एवं आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन में अपनी समस्त सही जानकारियां फॉर्म में भरें, साथ ही सही आय एवं श्रेणी वर्ग का चयन करें एवं वांछित समस्त दस्तावेजों को अपलोड करें। आय वर्ग के अनुसार आवेदक का पंजीयन शुल्क प्रदर्शित होगा जिसे आवेदक ऑनलाइन ही जमा कराकर लॉटरी के लिए आवेदन कर सकता है।
  • आवेदक भुगतान रसीद एवं फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखे, भविष्य में लॉटरी द्वारा आवंटन की जानकारियां तथा अन्य किसी पत्र व्यवहार के लिए फॉर्म नंबर एवं भुगतान रसीद का विवरण अवश्य अंकित करें।

आरक्षित दर 16,227 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित

  • राजस्व ग्राम चाचियावास के खसरा नंबर 1956, 2073, 2074, 2075, 2078 और 2083 की 62 हजार 700 वर्गमीटर भूमि पर योजना की आरक्षित दर 16 हजार 227 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित कर दी है।
  • योजना में 1974 के नियमों के अन्तर्गत आवासीय भूखंडों का श्रेणीवार आरक्षण रखा गया है, जिसमें सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति व जनजाति, अधिस्वीकृत पत्रकार, दिव्यांगजन, निराश्रित और भूमिहीन एकल महिला व ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

विभिन्न श्रेणियों के भूखंड़ों का किया आरक्षण

  • योजना में लॉटरी के जरिए आवंटित किए जाने वाले कुल 191 सामान्य भूखंडों का विभिन्न श्रेणी में आरक्षण कर दिया है। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 45 वर्गमीटर तक के 14, अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के लिए 46 से 75 वर्गमीटर तक के 59, मध्यम आय वर्ग ए (एम.आई.जी.-ए) श्रेणी के लिए 76 से 120 वर्गमीटर तक के 25, मध्यम आय वर्ग बी (एम.आई.जी.-बी) श्रेणी के लिए 121 से 220 वर्गमीटर तक के 84 तथा उच्च आय (एचआईजी) वर्ग के लिए 220 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के 9 भूखण्ड आरक्षित किए हैं।

रजिस्ट्रेशन की दरों का भी किया निर्धारण

  • साथ ही ईडब्ल्यूएस वर्ग से 10 हजार, एलआईजी वर्ग से 20 हजार, एमआईजी ए से 30 हजार, एमआईजी बी से 40 हजार तथा एचआईजी वर्ग से 50 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन की राशि वसूली जाएगी।

श्रेणीवार आरक्षित दरों का किया निर्धारण

41.88 प्रतिशत भूमि पर है आवासीय भूखण्ड

  • 41.88 प्रतिशत भूमि आवासीय भूखण्ड, 5.72 प्रतिशत भूमि ईडब्ल्यूएस एवं एआईजी वर्ग, 5.33 प्रतिशत भूमि व्यवसायिक भूखंडों के लिए और 05.03 प्रतिशत ओपन पार्क के लिए आरक्षित है।

अन्य सुविधाओं के लिए आरक्षित भूमि

  • योजना क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 18606.51 वर्गमीटर भूमि, आमजन के लिए अन्य सुविधाओं के लिए 6770 वर्गमीटर भूमि, मोबाइल टावर के लिए 157.65 वर्गमीटर भूमि और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 100 वर्गमीटर भूमि आरक्षित की गई है। साथ ही 25785.44 वर्गमीटर भूमि को शामिल किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading