![]()
उतर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी वर्क के चलते जोधपुर मंडल पर चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेन बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस, मरूधर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार जयपुर के खातीपुरा फेज द्वितीय चरण कार्य (पिट लाइन) के अंतर्गत तकनीकी कार्य के कारण इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ट्रेन नंबर 15014,काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 13 सितंबर को काठगोदाम से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और रास्ते में नारनौल,नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन नंबर 14661,बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस जो 14 सितंबर को बाड़मेर से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-जयपुर -रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रास्ते के रींगस,श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना,नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन नंबर 14853,वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस जो 13 सितंबर को वाराणसी सिटी से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। रास्ते के बयाना,गंगापुर सिटी,सवाई माधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments