शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। दूसरे दिन परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक नृसिंह (60) बावड़ीखेड़ा टांडा का निवासी था। मजदूरी का काम क

नृसिंह बावड़ीखेड़ा का निवासी था।
बेटे अमरलाल ने बताया कि पिता राखी के त्योहार पर कोटा से अपने गांव बावड़ीखेड़ा आ रहे थे।पुनिया देवरी रोड़ पर रास्ते में कोई जानवर सामने आ गया। जानवर से टकराने बाइक से नीचे गिर गए। रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों व दोस्तों के पूछा। अगले दिन शाम को पुलिस से उनकी मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मोर्चरी पर आकर शिनाख्त की।
रामपुर थाना हेड कॉन्स्टेबल घासीलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे करीब हादसे की सूचना मिली। मौके जाकर देखा तो अधेड़ सड़क पर पड़ा था। काफी खून बह रहा था। पास में बाइक खड़ी थी। घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। उसके पास पहचान सम्बंधी दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद आसपास के थानों में सूचना देकर गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकरी मांगी। रविवार शाम को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments