अजमेर की गंज थाना पुलिस ने मारपीट कर अशांति फैलाने वाले खरेखड़ी गांव के 7 युवकों को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ आए दिन लड़ाई-झगडे़ की मौखिक शिकायत भी थी। आरोपियों ने रील बनाने के लिए वारदात को अंजाम
एएसआई राजेन्द्र गहलोत ने बताया-15 सितम्बर को काजीपुरा निवासी ताराचंद रावत ने रिपोर्ट दी कि 14 सितम्बर की रात 10.30 बजे लक्की चौराहा काजीपुरा पर कार्य करते समय अज्ञात लोगों के द्वारा लाठी डण्डों से मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटनास्थल के आस-पास के करीब 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल वाहन स्कोर्पियो कार व मारुति सुजुकी अल्टो कार को जब्त किया गया। आरोपियों ने रील बनाने के लिए बिना किसी कारण मारपीट कर अशांति फैलाई।
इनको किया गिरफ्तार
- मौहम्मद उर्फ जापान पुत्र मुन्ना चीता उम्र 27 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- ईस्लाम उर्फ गब्बर पुत्र मुकना चीता, उम्र 25 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- सेठु चीता पुत्र लक्ष्मण चीता उम्र 23 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- मनोज पुत्र साजन चीता उम्र-20 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- तस्कर बेग उर्फ गोविन्द पुत्र चंदन बेग उम्र 23 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- रणजीत उर्फ फडका पुत्र गुलाब चीता उम्र 21 साल निवासी खरेखडी अजमेर
- रणजीत पुत्र सायर चीता उम्र 24 साल निवासी खरेखडी अजमेर
……....
पढें ये खबर भी….
अजमेर की मोबाइल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन चोरी:खाली डिब्बे छोड़ गए, ताला तोड़कर वारदात; सीसीटीवी में नजर आया चोर

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारी गंज स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सैमसंग (Samsung) व वीवो कंपनी (Vivo) के लगभग 60 से 65 मोबाइल चोरी कर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए। जिनकी कीमत 20-25 लाख रुपए है। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments