![]()
आंगन में फिसलने से युवक की मौत हो गई।
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गडारौदा गांव में घर के आंगन में एक युवक फिसलकर गंभीर घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल खुशपाल सिंह ने बताया कि गडारौदा निवासी रामलाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम को उसका बेटा प्रकाश घर के आंगन में अचानक फिसल गया। जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में चोट आई। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चुरी में शिफ्ट करवाया। वहीं परिजन और पुलिस मॉर्चुरी पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments