☜ Click Here to Star Rating


दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई,

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम को दौसा जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सहजनाथ महादेव से शुरू हुई तिरंगा यात्रा डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ लालसोट रोड से गुजरती हुई गांधी तिराहा पहुंची। जिसमें बांदीकुई विधायक भागचंद ट

.

प्रदेश पदाधिकारी जय आहूजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। साथ में विभाजन की विभिषिका कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय विभाजन हुआ, उस वक्त देश के लोगों ने विकट परिस्थितियों का सामना किया। उसका स्मरण कराया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को भी उसकी जानकारी रहे।

52 फीट का तिरंगा लेकर एक साथ चले लोग।

52 फीट का तिरंगा लेकर एक साथ चले लोग।

बांदीकुई विधायक भागचंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के मन में भक्ति का भाव और जज्बा बना रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिकल्पना को साकार करने के लिए जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी ने कहा कि जिले के सभी मंडलों पर तिरंगा यात्रा आज तक निकाली जा चुकी है।

इस दौरान पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुमन मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, सत्यनारायण सहारा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, पूर्व चेयरमैन सुरेश घोषी, लोकेश शर्मा, मनोज राघव, उर्मिला जोशी, परमानन्द शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर, महामंत्री हरिओम हर्षाना समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading