![]()
कराडा गांव में दो भतीजों ने आपसी विवाद के चलते अपने ही चाचा की लात-घुसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
डूंगरपुर के सरोदा थाना क्षेत्र के कराडा गांव में दो भतीजों ने आपसी विवाद के चलते अपने ही चाचा की लात-घुसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, हत्या के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आर
सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि कराडा गांव निवासी शंकर परमार (58) और उसके दो भतीजे मुकेश व कालू परमार के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बुधवार शाम को शंकर के पशुघर में दोनों भतीजों ने अपने चाचा शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
भतीजों ने अपने चाचा पर जमकर लात घुसे बरसाते हुए उसे अधमरा कर दिया। वहीं, दोनों भतीजे से मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके से शंकर को उठवाकर सागवाड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शंकर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को सागवाड़ा मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भतीजों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments