![]()
नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक प्रोग्राम के तहत बाड़मेर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिला कलक्टर टीना डाबी, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने उत्कृष्ट कार्
जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा- संपूर्णता अभियान के तहत बाड़मेर जिले के आकांक्षी ब्लॉक रामसर ने बेहतरीन कार्य किया है। इसमें विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों की एक्टिव भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संबंधित कार्मिक बेहतरीन कार्य करते हुए नीति आयोग की ओर से निर्धारित संकेतकों की पूर्णता के लिए प्रयास जारी रखें।
कलक्टर ने कहा- नीति आयोग के संपूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य छह प्रमुख संकेतकों में पूर्णता हासिल करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। बाड़मेर जिले में रामसर ब्लाक ने पांच संकेतकों में पूर्णता हासिल की। जिला कलक्टर ने सम्मानित होने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए बेहतरीन कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा- यह बेहद खुशी की बात है कि जिला कलक्टर टीना डाबी के निर्देशन में टीम वर्क से कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकों के सम्मान से अन्य कार्मिक भी प्रेरित होंगे। उन्होंने आगामी समय में नीति आयोग के एजेंडे के अनुसार अच्छा कार्य करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने का प्रयास करने की बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने कहा – रामसर ब्लॉक में नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान का क्रियान्वयन किया गया था। इसके तहत शिक्षा स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, बुनियादी ढांचा, आजीविका और कौशल विकास कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में टारगेट आधारित कार्य किए गए थे। उनमें बाड़मेर जिले के रामसर ब्लॉक ने उल्लेखनीय प्रगति कर भारत सरकार और नीति आयोग के सूचकांकों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने कार्मिकों को अगली बार बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
यह रहे उपस्थित
समारोह के दौरान चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, रामसर उपखंड अधिकारी आईएएस छायासिंह, बाड़मेर उपखंड अधिकारी आईएएस यथार्थ शेखर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य,सेड़वा उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
संपूर्णता अभियान के जिला स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान रामसर उपखंड अधिकारी छायासिंह,मुख्य आयोजना अधिकारी नख्ताराम ईशराम, विकास अधिकारी विक्रम जांगिड़,रामसर की ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ज्योत्सना, संगणक राकेश खिलेरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डा. हेमंत जाखड़,एएनएम संदीप कौर, पवनदीप कौर, राजवंती, आशा भानू, मूली, कृषि सुपरवाइजर पंकज बृजवाल, कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश जाणी,राकेश कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, राजीविका से ब्लाक परियोजना प्रबंधक सोनू कुमार, कलस्टर मैनेजर दयावंती,सती,लीला, कलस्टर कोर्डिनेटर सर्मी एवं लेखाकार भावना को सम्मानित किया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments