![]()
देवनारायण आवासीय योजना में बिजली की डीपी से करंट दौड़ने से हादसा हो गया। डीपी के पास भरे पानी में खड़ी 4 भैंसे करंट की चपेट में आ गई। भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और बिजली व केडीए के अधिकारियों को सूचना दी। हादसा सुबह 11 बज
स्थानीय निवासी महेश गुर्जर ने बताया- देवनारायण योजना के सी ब्लॉक में बिजली की डीपी और ट्रांसफॉर्मर के पास बारिश का पानी भरा रहता है। इससे करंट का डर रहता है। हाल में 14 जुलाई को इसकी मौखिक सूचना बिजली विभाग को दी थी। उनकी अनदेखी के कारण आज पशुपालकों को नुकसान हुआ है।
4-5 भैसों की करंट से मौत हुई है। एक भैंस डेढ़ से दो लाख रुपए की आती है। पशुपालकों को 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ है। हममें प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भैरूलाल गुर्जर ने बताया- अधिकारियों की अनदेखी की चलते हादसे हुआ है। दो भाइयों की जानवरों की मौत हुई है।
रानपुर थाना सीआई रामविलास ने बताया- बिजली के पोल पर लगी चीनी की चिड़िया क्रेक हो गई। चिड़िया जैसे ही लोहे के टच हुई करंट दौड़ गया। नीचे पानी भरा हुआ था। वहां भैंसे खड़ी हुई थी। करंट की चपेट में आने से भैसों की मौत हो गई। भैंसों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments