![]()
प्रतापगढ़ में 4.60 लाख की एमडी ड्रग्स तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्ज से 23 ग्राम एमडी ड्रग बरामद कर बाइक जब्त कर ली है। जिले की रठांजना थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की।
थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। इसके चलते पुलिस टीम ने भुवासिया से गादोला जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 23 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। जब्त की गई एमडी की अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर के अरनिया निवासी आरोपी दाऊद (19) पुत्र शेरु अजमेरी गिरफ्तार कर लिया है। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
थाना रठांजना में मामला दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments