![]()
अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के पाटा गांव में बीती रात आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे लगने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गांव के हाकम दीन देर रात अपने घर लौट रहा
.
आरोप है कि हाकमदीन का पुत्र साहिल का गोलू और उसके भाइयों से उधार को लेकर विवाद में था। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। घायल को नौगांवा से तुरंत अलवर लाया गया। यहां इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया। आरोपी गोलू सिंह व उसके भाइयों की तलाश में पुलिस घूम रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments