![]()
रणथंभौर से शिफ्ट की गई बाघिन RVT-08 पिछले तीन दिनों से शहरी आबादी के नजदीक देखी जा रही है।
बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में रणथंभौर से शिफ्ट की गई बाघिन RVT-08 पिछले तीन दिनों से शहरी आबादी के नजदीक देखी जा रही है। सोमवार को बाघिन मीरा साहब की पहाड़ी के आस-पास विचरण करती नजर आई।
शनिवार की रात करीब 11 बजे बाघिन का मूवमेंट नवजीवन कॉलोनी के पास पहाड़ी के निचले हिस्से में रिकॉर्ड किया गया। सूचना मिलते ही रेंजर सुमित कुमार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन को अभयारण्य की ओर मोड़ा।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार रामगढ़ अभयारण्य में स्थानांतरित की गई यह बाघिन अभी नए क्षेत्र से तालमेल नहीं बिठा पाई है। अभयारण्य में पहले से मौजूद अन्य बाघों के साथ इसका तालमेल नहीं बन पा रहा है। इसी कारण यह अकेली बाघिन अपना नया क्षेत्र तलाश रही है।
रेंजर सुमित कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम बाघिन के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही है। उनका मानना है कि बाघिन अपनी नई टेरिटरी की तलाश में है, जिस कारण वह कभी-कभी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर चली जाती है। वन विभाग की टीम स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments