एमबीए, एमसीए और पीजीडीएम के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरंभ 2025’ का आयोजन किया गया।
जयपुर के सीतापुरा स्थित पोद्दार बिजनेस स्कूल में सोमवार को एमबीए, एमसीए और पीजीडीएम के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरंभ 2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएसएमई ब्रांडिंग स्पेशलिस्ट डॉ. हिमाद्री सिन्हा ने छात्रों को संबोध
डॉ. सिन्हा ने सफलता के तीन मुख्य तत्व बताए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण, उसकी कीमत और कीमत चुकाने की क्षमता को एकसूत्र में पिरोकर हर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को सपने देखने के लिए प्रेरित किया।

स्थान के चेयरमैन डॉ. आनंद पॉद्दार ने सफल व्यक्तियों के उदाहरण देकर छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। छात्रों ने सरस्वती वंदना पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने सफल व्यक्तियों के उदाहरण देकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सफलता की शुरुआत किसी भी समय की जा सकती है।
कॉलेज डीन डॉ. सुनील कक्कड़ ने पोद्दार ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पोद्दार ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्रों से संवाद किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments