दौसा में लालसोट क्षेत्र के बिछा गांव में नदी पर एनीकट निर्माण कार्य के दौरान तीन मजदूर मिट्टी धंसने से दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किय

थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि जल संसाधन विभाग की ओर से बिछा गांव में एनीकट निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान खुदाई के समय मिट्टी धंस गई, जिसमें काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। राहत की बात रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
तीनों मजदूरों को रामगढ़ पचवारा के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments