☜ Click Here to Star Rating


पिकनिक मनाने गया डेंटिस्ट अपनी गर्भवती पत्नी और साली के सामने ही पानी में डूब गया। वह साली के साथ झरने में नहाने उतरा था, इस दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। दोनों (पत्नी-साली) ने शोर मचाकर मदद के लिए बुलाया, लेकिन पानी के बहाव में वह

.

मामला बयाना (भरतपुर) पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र की दर्र बराहना के पहाड़ी झरने की शुक्रवार शाम 5 बजे की है। जबकि शव आज शनिवार को सुबह 8 बजे निकाला गया।

एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया- डेंटिस्ट इंद्रजीत सिंह उर्फ हरवेंद्र सिंह (29) रुदावल थाना क्षेत्र के रसीलपुर गांव का निवासी था। वह अपना डेंटल क्लीनिक चलाता था। शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी कोमल और साली सोनिया के साथ दर्र बराहना के पहाड़ी झरने पर पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान झरने में साली के साथ नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

तस्वीर, इंद्रजीत की है। वे अपना डेंटल क्लिनिक चलाते थे।

तस्वीर, इंद्रजीत की है। वे अपना डेंटल क्लिनिक चलाते थे।

पत्नी कोमल आठ माह की गर्भवती

एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया- इंद्रजीत सिंह की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। इसी कारण वह दोनों के साथ झरने में नहाने के लिए नहीं गई थी और दूर बैठी थी। बहन और पति को गहरे पानी डूबते हुए देख कोमल और यहां मौजूद युवकों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद युवकों ने सोनिया को तो पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक इंद्रजीत पानी के बहाव में नजर आना बंद हो गया।

हादसे के 15 घंटे बाद शनिवार सुबह शव को गहरे पानी से निकाला गया।

हादसे के 15 घंटे बाद शनिवार सुबह शव को गहरे पानी से निकाला गया।

अंधेरा पड़ने पर रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

एएसपी ने बताया-हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ी बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। युवती सोनिया को बचा लिया गया था। वहीं युवक इंद्रजीत की तलाश शुरू की गई। सर्च ऑपरेशन अंधेरा हो जाने के कारण बीच में रोकना पड़ा। शनिवार सुबह वापस अभियान शुरू किया गया, जिसके दौरान डेंटिस्ट का शव पानी के अंदर मिला।

गढ़ी बाजना थानाधिकारी पृथ्वी सिंह खटाना ने बताया कि शव को बयाना उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading