☜ Click Here to Star Rating


आरटीओ इंस्पेक्टर के सुजानाराम के जोधपुर, भीनमाल में स्थित आलीशान घर।

एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) की छापेमारी में सिरोही परिवहन निरीक्षक(RTO इंस्पेक्टर) सुजानाराम चौधरी करोड़ों का आसामी निकला है। सिरोही, माउंट आबू, जालोर, जोधपुर और भीनमाल में हुई रेड में चौधरी के पास आय से 2 गुना संपत्ति मिली है। वहीं, 14 से ज्यादा प्रॉपर्ट

.

महानिदेशक (एसीबी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया- ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय शिकायत मिली थी। सिरोही के आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी की ओर से वाहन पंजीकरण लाइसेंस जारी करने, गुजरात बॉर्डर पर अवैध वसूली और वाहन निरीक्षण जैसी सामान्य सेवाओं के लिए रोजाना रिश्वत ली जा रही थी।

इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई है। सर्च में 8 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनी आलीशन कोठी में लग्जरी इन्टीरियर, 21 ब्रांडेड कंपनी के एसी, महंगे फ्रीज, ब्रांडेड टीवी, आधुनिक लग्जरी फर्नीचर लगा था। आलीशान कोठी की कीमत करोड़ों रुपए होने का अनुमान है। इसकी कीमत का आकलन तकनीकी विशेषज्ञ अप्रूव्ड वैल्यूवर से करवाया जा रहा है। इसके अलावा जोधपुर में लाखों रुपए कीमत का मकान और दुकान होने की पुष्टि हुई।

आरटीओ इंस्पेक्टर से जुड़ी अलग-अलग लोकेशन पर सर्च किया गया। फोटो जोधपुर के आशापूर्णा सिटी स्थित घर की है।

आरटीओ इंस्पेक्टर से जुड़ी अलग-अलग लोकेशन पर सर्च किया गया। फोटो जोधपुर के आशापूर्णा सिटी स्थित घर की है।

आरोपी की ओर से हाल ही में निवेश के लिए माउंट आबू में करोड़ों रुपए कीमत की कोठी खरीदने की पुष्टि हुई है। सर्च के दौरान कोठी में अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जाना पाया गया। नगर पालिका प्रशासन ने अवैध निर्माण सामग्री को जब्त किया गया।

ब्यूरो को अब तक तलाशी में मिले डॉक्यूमेंट के अनुसार आरोपी सुजानाराम चौधरी के अपने अल्प सेवाकाल में भ्रष्टाचार के साधनों से करोड़ों रुपए कीमत की अनेक चल-अचल परिसंपत्तियां अर्जित करने का अनुमान है। जो उनकी वैध आय से कई गुना अधिक है, इसके अतिरिक्त आरोपी और उसके परिजनों की ओर से कई अन्य परिसंपत्तियों में निवेश के साक्ष्य मिले हैं। एसीबी की ओर से विस्तृत जांच की जा रही है।

खास बात यह है कि सुजानाराम चौधरी के कारनामों का कुछ दिनों पहले दैनिक भास्कर ऐप ने पूरे सबूतों के साथ खुलासा किया था।

सुजानाराम सिरोही परिवहन निरीक्षक पद पर जनवरी 2025 से पदस्थ है। इसे पहले बाड़मेर, जोधपुर, सलूंबर में भी तैनाती रही है।

सुजानाराम सिरोही परिवहन निरीक्षक पद पर जनवरी 2025 से पदस्थ है। इसे पहले बाड़मेर, जोधपुर, सलूंबर में भी तैनाती रही है।

इन ठिकानों पर सर्च चला

  • जालोर के भीनमाल में गांव कुशालपुरा स्थित घर।
  • जोधपुर के गांव आशापूर्णा सिटी स्थित घर।
  • जोधपुर में राजस्थान आवासन मंडल के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित मकाकन।
  • जोधपुर के सेक्टर-4 शास्त्री नगर स्थित दुकान।
  • सिरोही के अड्डा लकडा योजना माउंटआबू स्थित मकान।
  • सिरोही स्थित जिला परिवहन कार्यालय व अन्य।

देखिए सुजानाराम की आलीशान संपत्तियों की तस्वीरें…

भीनमाल में गांव कुशालपुरा स्थित सुजानाराम का आलीशान मकान।

भीनमाल में गांव कुशालपुरा स्थित सुजानाराम का आलीशान मकान।

आरोपी से जुड़ी जोधपुर स्थित दुकानों पर भी पहुंची एसीबी की टीम।

आरोपी से जुड़ी जोधपुर स्थित दुकानों पर भी पहुंची एसीबी की टीम।

माउंट आबू स्थित घर पर भी पहुंची एसीबी की टीम।

माउंट आबू स्थित घर पर भी पहुंची एसीबी की टीम।

पढ़िए, क्या थी कहानी वह रिपोर्ट..

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर RTO टीम की चलती थी ‘दादागीरी’: बंद टोल नाकों पर लठैत करते थे 500-500 की वसूली गुजरात से सटे बॉर्डर पर आरटीओ इंस्पेक्टर ट्रक ड्राइवरों से राजस्थान में एंट्री के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।

सिरोही में तो जिस टोल को सरकार बंद कर चुकी है, वहां आरटीओ की टीम बेरिकेडिंग लगाकर ट्रकों को रोक रही थी।

दैनिक भास्कर ने हाईवे 4 टोल पर पड़ताल की तो कई हैरान कर देने वाले सच सामने आए।

टोल नाके के पास खड़ी आरटीओ की गाड़ी। कोई ड्राइवर एंट्री फीस देने से इनकार करता है तो उसे यहीं लाकर धमकाया जाता है।

टोल नाके के पास खड़ी आरटीओ की गाड़ी। कोई ड्राइवर एंट्री फीस देने से इनकार करता है तो उसे यहीं लाकर धमकाया जाता है।

कर्मचारी हाथ में डंडे लिए खड़े रहते थे। ट्रक ड्राइवर निकलने की कोशिश करता तो लाइट और कांच तोड़ देते थे। अवैध वसूली का ये खेल इतना बड़ा है कि गुजरात से राजस्थान आते-आते एक ट्रक चालक से अलग-अलग नाकों पर 5 से 8 हजार रुपए वसूल लिए जाते थे।

पूरा खेल कोडवर्ड से चलता था। जितने रुपए वसूलते थे, लिफाफे पर उतने ही गोले लगा देते हैं, ताकि आगे वालों को मैसेज मिल पाए- पैसे लेने हैं या नहीं?(पढ़िए, पूरी रिपोर्ट)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading