![]()
बूंदी के लाखेरी में अवैध क्लिनिक संचालन के खिलाफ मेडिकल विभाग ने की कार्रवाई।
बूंदी के लाखेरी में मेडिकल विभाग ने अवैध क्लिनिक संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने तीन क्लिनिक को सील कर दिया है। इनमें से दो क्लिनिक बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। एक क्लिनिक फार्मेसी लाइसेंस का दुरुपयोग कर मरीजों का इलाज कर र
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रदीप शर्मा के अनुसार, मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निजी क्लिनिकों की जांच की गई। जांच में विजय गेट और तोरण की बावड़ी के पास स्थित क्लिनिकों में अनियमितताएं पाई गईं। किसी भी क्लिनिक के पास बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटारे का आवश्यक सर्टिफिकेट नहीं मिला।
मेडिकल विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले तीनों क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments