![]()
जयपुर के सांगानेर स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में भारत विकास परिषद का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जयपुर के सांगानेर स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को भारत विकास परिषद का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सचिव जगरूप सिंह और प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी ने विद्यार्थियों को संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्कूल के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एच.जी.एस. चौहान, ललित नारायण शर्मा, मेघा शर्मा, एस.आर. गोदारा और गिरीश कारवानी को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सोनल कोवरजानी, कनिष्क जोनवाल, लावन्या अग्रवाल, नंदनी भोजवानी और अरनव सिंह राघव को शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रों को शिक्षकों, माता-पिता और नारी जाति के सम्मान की शपथ दिलाई। स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस.डी. शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments