डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों के साथ 25 नर्सिंग अधिकारी भी इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहे।
चूरू में जिला प्रशासन ने बुधवार को गाजसर के पास तारानगर तिराहे पर सड़क हादसे की मॉकड्रिल आयोजित की। कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव समेत सभी विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मॉकड्रिल में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार का अभ्यास किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि आपात स्थिति में विभागों का मजबूत समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया जरूरी है। एसपी जय यादव ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात सेवाओं के रिस्पांस टाइम का परीक्षण करना था।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव समेत सभी विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और उप अधीक्षक डॉ. इदरिष खान के नेतृत्व में टीम तैयार रही। ऑर्थोपेडिक्स, सर्जन, फिजीशियन व एनेस्थेटिक डॉक्टर सहित लगभग 15-20 डॉक्टर मौजूद रहे। साथ ही 25 नर्सिंग अधिकारी भी इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहे।
मौके पर एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा और सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज से वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजीत गढ़वाल भी मॉकड्रिल में शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments