![]()
पुलिस तीनों आरोपियों से कर रही है पूछताछ।
बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार का प्लाट हड़पने के इनामी आरोपी समेत 3 जनों को गिरफ्तार किया है। वांटेड 2 साल से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनामी था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही
पुलिस के अनुसार बालोतरा निवासी जयप्रकाश अग्रवाल ने गुड़ामालानी थाने में 3 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गुड़ामालानी में स्थित प्लाट का गंगाराम वगैरा ने फर्जी पट्टा बनाकर अशोक राजपुरोहित व मूलाराम को बेचान कर दिया। अपने परिवार के सदस्यों के नाम दान पत्र बनाकर अवैध तरीके से पंजीयन करवा दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी, षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
थानाधिकारी देवीचंद थाना मय टीम ने मामले में जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगाराम पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल तलाश शुरू की।
पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर गंगाराम पुत्र तेजाराम निवासी सालू, गुड़ामालानी, खरीदार अशोक कुमार पुत्र कृष्णराम निवासी खिरोडी जिला जालोर, हरजीराम पुत्र गिरधारीराम निवासी नेहरों का वास गुड़ामालानी व मूलाराम पुत्र नरिंगाराम निवासी कोठाला धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल कमलसिंह, मनोहरलाल, कॉन्स्टेबल पप्पूराम, लिछाराम, चेतन, प्रवीण कुमार, शैतानसिंह र महिला कॉन्स्टेबल पुष्पा शामिल रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments