Lightning struck whereas spraying medication on the sector | खेत में दवा छिड़कते समय बिजली गिरी: किसान की मौत, धमोत्तर के करमदीखेडा की घटना – pratapgarh (Rajasthan) Information
प्रतापगढ़ के धमोत्तर थाना क्षेत्र के करमदीखेडा गांव में शनिवार को खेत में कृषि कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मृतक संदीप उर्फ बद्री लबाना (28) खेत में फसल पर दवाई छिड़क रहा था। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरन
.
परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के ताऊ देवी लाल लबाना ने शनिवार दोपहर 3.30 बजे जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
धमोत्तर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी अर्जुन सिंह के अनुसार, मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। परिवार की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर थी।
Comments