बूंदी में कोटा रेंज के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
कोटा रेंज के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बूंदी का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक की।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। डीआईजी ने रेंज स्तर पर चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की।
डीआईजी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पेंडेंसी को मुख्यालय के मानकों के अनुसार लाने को कहा। पुराने मामलों का जल्द निपटारा करने और पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित जांच के निर्देश दिए। लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाने को कहा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एमवी एक्ट का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

कोटा रेंज के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करने पर बल दिया गया। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। अपराधों पर अंकुश लगाने और संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त एसपी उमा शर्मा, महिला अपराध अनुसंधान सेल के अतिरिक्त एसपी जसवीर मीणा समेत सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments