☜ Click Here to Star Rating
बाड़मेर | रक्षाबंधन के पर्व पर नागरिकता शिविर में तीन पाक विस्थापित महिलाओं को भारतीय नागरिकता की सौगात दी गई।
.
एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत ने गुरुवार को राधा बाई पुत्री जयसिंह निवासी इन्दिरा कॉलोनी बाड़मेर, फूल कंवर पुत्री रतनसिंह निवासी मधुबन कॉलोनी बाड़मेर तथा जोल कंवर पुत्री पृथ्वीराज निवासी भोमाणियों की ढाणी बाड़मेर को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इन तीनों महिलाओं का विवाह भारतीय नागरिक से हुआ है, जिसके आधार पर भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments