![]()
पेंशनर्स से चर्चा करतीं प्रो. संगीता लुंकड़।
जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स लंबे समय से पेंशन की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को धरने के 85वें दिन पेंशनर्स कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे और वहां धरना दिया। इस दौरान वहां विवि के कुलपति और रजिस्ट्रार मौजूद नहीं थे।
पेंशनर्स ने वहां से कार्यवाहक कुलपति प्रो.अजीत कुमार कर्नाटक को फोन किया तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर कार्यवाहक रजिस्ट्रार व कमला नेहरु महिला महाविद्यालय की निदेशक प्रो. संगीता लुंकड़ को भेजा। प्रो लुंकड़ पेंशनर्स के लिए तीन महीने की पेंशन मिलने की जानकारी दी लेकिन सरकार का पैसा विवि के खाते में ट्रांसफर होने से पेंशनर्स भड़क गए। उन्होंने बकाया पूरी पेंशन देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रो लुंकड़ ने उन्हें बाकी पेंशन भी जल्द ही होने का आश्वासन दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments