☜ Click Here to Star Rating



कहा जाता है कि इंसान के जीवन में मृत्यु अटल सत्य है। मृत्यु के साथ ही व्यक्ति को जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है, परंतु सिस्टम की लचर व्यवस्था जीवन के अटल सत्य मृत्यु की भी मृत्यु का कारण बन रहा है। मामला टोडाभीम पंचायत समिति क्षेत्र के मोक

.

टोडाभीम पंचायत समिति क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में से 20 पंचायतों के मोक्षधामों में बिजली-पानी छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण लोगों को अपने प्रिय जनों का अंतिम संस्कार करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल लाखों रुपए मोक्षधर्मों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए पंचायती राज विभाग से स्वीकृत होते हैं परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की असंवेदनशीलता के कारण मोक्षधामों में सुविधा विकसित नहीं हुई। इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मोक्षधामों में सुविधा के नाम पर कई जगह पंचायत प्रशासन ने टिनशेड लगाए, परंतु इसके बाद इनका संरक्षण नहीं किया गया। इस वजह से अधिकांश जगह पर टिनशेड वर्तमान में क्षतिग्रस्त है। ग्राम पंचायत सिंघनिया में 101 साल पहले लगाया गया टिनशेड वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। कटारा अजीज में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करने की मजबूरी है। इसी प्रकार आखावाड़ा गांव में टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत भोपुर में गंभीर नदी के पेटे में लोग अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। श्मशान घाट की चारदीवारी नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार नांगल शेरपुर में बिजली-पानी की सुविधा नहीं है। ग्राम पंचायत जहां नगर मोरड़ा में तो मोक्षधाम के लिए राजस्व विभाग ने जमीन ही आवंटित नहीं की। इस कारण वन विभाग की भूमि पर ही अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है। वन विभाग की भूमि होने के कारण पंचायत प्रशासन ने अभी तक छाया, पानी-बिजली की सुविधाएं विकसित नहीं की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को कई बार बताया परंतु सुनवाई नहीं हुई 2 साल पहले जहां नगर मोरडा ग्राम पंचायत में बुजुर्ग महिला की मौत बारिश के दिनों में हुई थी।

लोग अंतिम संस्कार करने के लिए मोक्षधाम में पहुंचे तो बारिश शुरू हो गई। ग्रामीणों को 5 घंटे बारिश रुकने का इंतजार किया। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया परंतु किसी ने इस समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण मोक्षधामों का समुचित विकास नहीं हो पाया है। पंचायतों को निर्देश देकर सुविधाएं बढ़ाएंगे : बीडीओ ^क्षेत्र में जहां-जहां मोक्षधार्मों में छाया, पानी-बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है वहां की रिपोर्ट तलब कर पंचायतों को निर्देश देकर सुविधाएं विकसित की जाएगी। जहां भूमि आवंटित नहीं हुई वहां के प्रस्ताव मंगवाए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक श्मशान घाट में पानी की उपलब्धता हो। -सहीराम मीणा, विकास अधिकारी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading