शिप्रापथ इलाके से बाइक व स्कूटी चुराने वाली गैंग के तीन बदमाशों को करधनी पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी बादल सोनी गोपी नगर कालवाड़ रोड, विशाल वर्मा मोती विहार गोकुलपुरा व संजय तिवाडी गोविन्दपुरा करधनी के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि स्पेशल टीम सदस्य अमित सिंह, बाबूलाल व गजानंद इलाके में संदिग्धों की निगरानी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे। तभी तीनों बदमाश टीम के राडार पर आ गए और तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर तस्दीक की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ करणी विहार, चित्रकूट, सिंधी कैंप, वैशाली नगर व कालवाड़ थाने में 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments