![]()
कम्युनिटी ऑफ़ ड्रीमर्ज़ ने अपने प्रयास द शॉप की पहली वर्षगांठ मैगज़ीन भी लॉन्च की। इस मौके उदयपुर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और निवृत्ति कुमारी मेवाड़ बतौर मेहमान शामिल हुए।
कल्पना सिंह पीलवा और संध्या दिलीप ने बताया यह मंच कारीगरों, डिज़ाइनरों और एंटरप्रेन्योर्स को एक साथ लाकर नए अवसर देना है। उनका कहना है कि वोकल फॉर लोकल, मेड इन इंडिया और मेक इन इंडिया हमारा मंत्र है और यहां रखे गए सभी प्रोडक्ट्स हैंडमेड हैं। कई एंटरप्रेन्योर्स ने अपनी क्रिएशन प्रदर्शित कीं।
शेखावाटी की फटफटिया से प्रेरित ब्रांड
शेखावाटी की फटफटिया रिक्शा से प्रेरित यह ब्रांड राजस्थानी आर्ट को बैग, एक्सेसरीज़, वॉल आर्ट और होम डेकोर जैसी उपयोगी चीज़ों में बदलता है। हाउस ऑफ़ एडवा के संजय सिंह राठौड़ ने दुर्लभ मारोड़ी कला को नए डिज़ाइन और आधुनिक सोच के साथ पेश किया। उनका कहना है कि मकसद केवल इस कला को पुनर्जीवित करना नहीं, बल्कि इसे अगली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाना है। थीवा कला भी इस आयोजन का आकर्षण रही। पद्मश्री दिवंगत महेश राज सोनी के बेटे राघव राज सोनी ने 400 साल पुरानी इस कला को हल्के आभूषण और लॉकेट्स में आधुनिक रूप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments