पुलिस की गिरफ्त में टोल प्लाजा पर हमला करने वाले तीनों बदमाश।
जैसलमेर में लाणेला व पारेवर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट कर कैश लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से रिमांड मिलने पर आरोपियों की परेड करवाई गई। इस दौरान 2 हिस्ट्रीशीटर समेत तीनों आरोप
सदर थाना प्रभारी बगडू राम ने बताया- पकड़े गए बदमाशों में गेनाराम और द्वारकाराम आला दर्जे के बदमाश है। जबकि अजय पाल सिंह भी गिरफ्तार किया गया है।

तीनों बदमाशों की शहर में करवाई पैदल परेड।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि टोलकर्मियों ने सदर थाना में शिकायत देकर बताया कि 9 अगस्त की रात में लगभग 1 बजे सिल्वर कलर की गुजरात नंबर की गेटवे गाड़ी में तीन आदमी अजयपालसिंह पुत्र प्रयागसिंह निवासी सेलता, गैनाराम पुत्र अर्जूनराम जाति भील निवासी भैरवा व द्वारकाराम पुत्र अर्जुनराम निवासी मांगलियावास सम सवार होकर आए। आते ही लाठी, लोहे की रॉड, धारदार हथियार तलवार से टोल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दो बूथ सिस्टम के कांच तोड़कर घुस गए।
इसके बाद बूथ में लगे कम्प्यूटर, कैमरे, सर्वर, प्रिन्टर, यूपीएस, कीबोर्ड तोड़कर वहां बैठे कर्मचारी हिमांशु, शुभम व सुपरवाइजर लोकेंद्रसिंह के साथ मारपीट की। फिर बूथ से जबरन करीब 8430 रुपए लूट लिए। इसके बाद भी डंडे, सरिये और तलवार से सायरन, सायरन की लाइट, बूम बैरियर, फॉग लाइट तोड़ दी।
पुलिस ने टोलकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो थानों की पुलिस टीम और जिला स्पेशल पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। सभी जगहों पर नाकाबंदी करवाकर रामगढ़-जैसलमेर के बीच तीनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। इसके बाद आज तीनों की पुलिस ने परेड करवाई, जिससे आमजन में बदमाशों को लेकर कोई भय ना रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments