☜ Click Here to Star Rating



पिंडवाड़ा एसडीएम मनसुख डामोर ने मांडवाड़ा खालसा दाता फली का दौरा किया।

पिंडवाड़ा एसडीएम मनसुख डामोर ने मांडवाड़ा खालसा दाता फली का दौरा किया। उन्होंने समावेशी आजीविका योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन सर्वे किया और उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

.

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी आर्थिक स्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

डामोर ने समावेशी आजीविका योजना की सराहना की। इस योजना में लाभार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार आजीविका चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। इससे वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे और परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकेंगे।

एसडीएम ने नीतोड़ा में श्री अन्नपूर्णा रसोई ग्रामीण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की प्रशंसा की। इस दौरे के दौरान जिला परियोजना समन्वयक नटवर सिंह राठौड़ और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मनोज मीणा भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading