![]()
मालवीय नगर पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वालों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना सहित एक अन्य फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से 4 सिम जब्त की हैं। ये सिम को इनसे खरीद कर आगे बेचते थे। गैंग के पास मिली सिम
डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि नाजिम गुर्जर, नरेंद्र कुमार मौर्य और लोकेश कुमार मौर्य सभी निवासी प्रताप नगर है। प्रारंभिक जानकारी में आया कि ये सभी बदमाश बाजार से सिम खरीदने का काम करते थे। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ये सामान्य कंपनी की सिम को 600 और जीओ की सिम को 1000 रुपए में खरीदते थे। इसके बाद अपने साथी राज और धारा को बेचते थे।
राज पहले भी आईटी एक्ट के मामले में बेंगलुरु में गिरफ्तार हो चुका है। वहां होटल और बार का संचालन करता है। ये दोनों अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस गैंग पर सीएसटी की भी नजर थी। जो इन्हें पकड़ती उससे पहले ही मालवीय नगर थाना पुलिस ने स्पेशल के शांतिलाल और पुखराज की मदद से पकड़ लिया गया। अब इनसे पूछताछ जारी है। जांच में आया कि ये गैंग राज मीणा और धारा बैरवा को सिम उपलब्ध कराने का काम करती है, जो आगे बेंगलुरु में साइबर अपराधियों को बेचते थे। अब पुलिस इन दोनों को भी तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments