![]()
बीकानेर के कोडमदेसर तालाब क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बीकानेर शहर के रहने वाले हैं और रात में दर्शन करने के लिए कोडमदेसर गए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। फिलहाल तीनों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी
गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि तीन युवक बीकानेर शहर से कोडमदेसर भैरुजी दर्शन करने गए थे। रास्ते में ये तीनों नहाने के लिए नहर के पास रुक गए। तीनों ने अपने जूते और मोबाइल बाहर रखकर नहर में नहाने गए। इस दौरान तीनों ही डूब गए। राहगीरों ने गाड़ी और जूते देखकर नहर में डूबने की आशंका जताई। बाद में दो युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए। एक का शव तब नहीं मिला, तो पुलिस ने तैराकों को बुलाया। रात एक बजे तीसरा शव मिल गया। फिलहाल तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम शुरू होगा।
मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस इनकी पहचान की पुष्टि कर रही है। तीनों युवकों में एक जवाहर नगर का निवासी बताया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments