राजस्थान में मानसून के कल से फिर एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम और पूर्वी हवाओं के एक्टिव होने से राज्य में एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में 14 अगस्त से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके लिए मौसम क
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, गंगानगर, बीकानेर, सीकर समेत कई जिलों में दिन में कई जगह हल्की धूप निकली। इन शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
कल सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर, फलौदी में अधिकतम तापमान 36-36, चूरू में 35, बाड़मेर में 35.8, जैसलमेर में 35.7, चित्तौड़गढ़ में 35, कोटा में 34.4, सीकर में 34.5, जयपुर में 35.4, अलवर में 34, जोधपुर में 34.6, हनुमानगढ़ में 34.8, जालौर में 34.1, करौली में 34.5, दौसा में 35 और अजमेर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
माैसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ बठिंडा, पटियाला, देहरादून से होकर गुजर रही है। संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ नॉर्थ से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य पॉजिशन पर आ सकती है।
अब तक 55 फीसदी ज्यादा बरसात
राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 55 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 11 अगस्त तक 278.2MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 431MM बरसात हो चुकी है।




Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments