![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को 15 माह बाद गिरफ्तार किया है। वांटेड 10 हजार रुपए का इनामी है। वहीं थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ही है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल अभियान धरकर भर के तहत एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार के सुपरविजन में टीम बनाई गई। कोतवाली पुलिस टीम ने 18 मई 2024 को दर्ज जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले के आरोपी हीरसिंह पुत्र चंदनसिंह निवासी कल्याणपुरा खारिया, बीजराड़ को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन भागने में सफल रहा। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। साथ थाने के टॉप-10 में आरोपी को शामिल कर कोतवाली पुलिस को पकड़ने के निर्देश दिए।
बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर वांटेड को पकड़ने क लिए चौहटन सर्किल से गडरारोड बस स्टैंड पर दबिश दी गई। वहां से आरोपी हीरसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 15 माह से फरारी काट रहा था।
7 मामले है पहले से दर्ज
आरोपी वांटेड आले दर्जे बदमाश है। इसके खिलाफ 7 मामले दर्ज है। जिसमें कोतवाली थाने में 4, शिव में 2 और सेड़वा थाने में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल रामचंद्र की विशेष भूमिका रही है। साथ ही हैड कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टैबल प्रकाश और अर्जुनसिंह शामिल रहें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments