☜ Click Here to Star Rating


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।

जोधपुर की देवनगर थाना पुलिस ने मसूरिया में ज्वेलर्स की दुकान से सोने का आभूषण चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं कुख्यात मोगिया गैंग की सदस्य हैं।

.

ये था मामला देवनगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि 23 जुलाई को भावेश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी दुकान मीनाक्षी ज्वेलर्स पर बैठा था। इस दौरान तीन महिलाएं दुकान पर खरीदारी के बहाने आई और कुछ समय बाद जब वह दूसरे जो कस्टमर को ज्वेलरी दिखा रहा था, तभी उन्होंने ड्रॉअर से एक डिब्बा जिसमें सोने के आभूषण जेंट्स अंगूठी 18 ग्राम 6 पीस, लेडीज अंगूठी 16 ग्राम 8 पीस, फीणिां और बलिया 50 ग्राम, टॉप्स 25 ग्राम 10 जोड़ी, कुल 109 ग्राम सोना और अन्य आइटम 15 ग्राम चोरी कर ले गए।

ऐसे आए पकड़ में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित करके शहर के 25 किलोमीटर की परिधि में करीब 400 सीसी टवी कैमरे खंगाले और तकनीकी डेटाबेस के आधार पर घटना में शामिल गैंग की तीन संदिग्ध महिलाओं की पहचान की गई ।इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इन महिलाओं को कोटा से दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। तीनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

ओरोपी महिलाएं वारदात करके समय सीसीटीवी में कैद हुई।

ओरोपी महिलाएं वारदात करके समय सीसीटीवी में कैद हुई।

ऐसे करती थी वारदात वारदात करने के लिए इस गैंग की महिलाएं शालिन वेशभूषा पहनकर राज्य के विभिन्न शहरों या कस्बों में तीन-चार महिलाओं के समूह में जाकर ज्वेलर्स की दुकानों की रैकी करती हैं। फिर आभूषण खरीदने के बहाने अकेले बैठे ज्वेलर्स की दुकान में जाती हैं। कुछ शातिर महिलाएं सोने चांदी के आइटम खरीदने का ढोंग कर दुकानदार को सामान दिखाने में उलझा का ध्यान बंट लेती है और उन्हें में से एक महिला मौका पाकर आभूषण का बॉक्स उठाकर अपने कपड़ों में छुपा लेती है और दुकानदार से 500-1000 का आभूषण खरीद के वहां से निकल जाती है। वहीं गैंग दूसरी वारदात करने के लिए दूसरे ज्वेलरी की दुकान पर जाने से पहले अपनी वेशभूषा बदल लेती है और वारदात को अंजाम देकर अपने गांव की ओर भाग जाती हैं ।यह गैंग इसी तरीके से प्रदेश भर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देती है।

ये हुई गिरफ्तार पुलिस ने वारदात में शामिल मौसम बाई (25) पत्नी सुमन कुमार मोंगिया निवासी गांव डबरा जिला कोटा, कृष्णा (26) पत्नी प्रहलाद मोगिया निवासी गांव दरबी जिला कोटा सीमा (35) पत्नी रमेश मोगिया गांव डाबर निवासी जिला कोटा को गिरफ्तार किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading