![]()
झालावाड़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर झालावाड़ में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल गतिविधियां होंगी।
जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। पहले दिन 29 अगस्त को सुबह 7 बजे मिनी सचिवालय से खेल संकुल तक मैराथन होगी। इसके बाद 7:45 बजे पुष्पांजली कार्यक्रम और सुबह 8 बजे रस्साकशी प्रतियोगिता होगी।
30 अगस्त को सुबह 7 बजे मिनी सचिवालय से खेल संकुल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे मैत्री क्रिकेट मैच होगा। साथ ही 50 मीटर स्पीड वॉक और 1 किलोमीटर वॉक का आयोजन भी किया जाएगा।
आखिरी दिन 31 अगस्त को सुबह 8:30 बजे बास्केटबॉल और शाम 5 बजे टेबल टेनिस, स्पून रेस, सैक रेस और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
यह आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देश पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 2019 से जिला मुख्यालय स्तर पर फिट इंडिया मिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और देश में खेल व फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments