![]()
जयपुर में भारतीय संस्कृति फाउंडेशन हरिद्वार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति कला रंग का समापन 9 सितंबर को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 7 सितंबर को बियानी कॉलेज सभागार से हुई। यहां विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी समेत कई
8 सितंबर को जवाहर कला केंद्र में कार्यक्रम का मुख्य आयोजन हुआ। फाउंडेशन की अध्यक्ष मानवी शर्मा की अगुवाई में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान कला जगत के विद्वानों और आचार्यों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए कई समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। समापन दिवस पर जयपुर जिला इकाई का गठन किया गया। विकास शर्मा को जिला अध्यक्ष और श्वेता सिंघल को जिला समन्वयक बनाया गया। दीपेश शुक्ला को राजस्थान और दीपक को मध्य प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में विलुप्त होती भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए नए सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नवीन प्रयोगों को प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments