![]()
जिला अस्पताल में घायलों को लेकर पहुंचे।
अलवर शहर में भूरासिद्ध मंदिर रोड पर पुलिस चौकी के पास शनिवार रात करीब 8 बजे दो कार व एक बाइक के बीच में भीषण एक्सीडेंट हो गया। पहले दोनों कारों में टक्कर हुई। उनके बीच में बाइक आ गई। जिससे दो की मौके पर मौत हो गई। दो जनें गंभीर घायल हैं।
अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि अलवर शहर में जयपुर रोड पर भूरासिद्ध मंदिर से लौट रही थार कार की दूसरी कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उनके बीच में एक बाइक आ गई। जिससे तीनों में भीषण एक्सीडेंट हो गया। टक्कर के बाद कार पलट भी गई। मौके पर माेनू सैनी (24) पुत्र बसंत कुमार व जतिन शर्मा की मौत हो गई। थार कार में बैठा युवक बब्बल सैनी भी एक्सपायर हो गया। वहीं नितिन शर्मा की व शुभम सैनी का इलाज जारी है। पुलिस ने अभी मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी है। जिनको जिला अस्पताल बुलाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments