जयपुर के प्रतिष्ठित 61 कैवलरी ग्राउंड में खेला गया चिंकारा कप के सेमीफाइनल मैच में कॉग्निवेरा स्टैलियन्स ने हल्दीघाटी पोलो टीम को करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला 13 – 4.5 के बड़े अंतर से कॉग्निवेरा स्टैलियन्स ने जीता।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। सवीर गोदारा, शमशीर अली, अर्जेंटीना के बाउतिस्ता अल्बेरदी और आर्यमान ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच का मुख्य आकर्षण शमशीर अली का वह अनोखा अंदाज़ रहा, जिसमें उन्होंने गेंद को हवा में टैप कर खेला, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे।

पोलो मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पोलो ग्राउंड पहुंचे।
मैच के बाद 16 वर्षीय सवीर मेहराज गोदारा ने कहा कि- मैच बहुत ही शानदार रहा। हमारी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, कई गोल किए और हम कल के फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें कल एक शानदार जीत की उम्मीद है।
कॉग्निवेरा स्टैलियन्स ने फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले उन्होंने आर्मी कमांडर कप में थंडरबोल्ट पोलो टीम को 8 – 2.5 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

रविवार को पोलो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बाउतिस्ता अल्बेरदी ने कहा कि- पोलो मेरे जीवन का हिस्सा बचपन से रहा है। घोड़ों से मेरा गहरा लगाव है, खेल की भावना हमेशा मुझे प्रेरित करती रही है। भारत में पोलो के प्रति ऊर्जा और उत्साह मुझे बहुत प्रेरित करता है। जयपुर सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और इस खेल में आगे बढ़ने के लिए शानदार जगह है।
कॉग्निवेरा कंपनी के सीईओ कमलेश शर्मा ने बताया कि- हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारी टीम फाइनल में पहुंच गई है। कल का मैच उनकी मेहनत, कौशल और टीम भावना को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है। मुझे भरोसा है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे हम सबको गर्व महसूस कराएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments