![]()
वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों बदमाशों के पास से कई बैंकों की चैकबुक,पासबुक,एटीएम कार्ड सीज किये हैं। इन बदमाशों के पास से कई मोबाइल फोन भी रिकवर हुए जो इन बैंक खातों से जुड़े
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि डीसीपी वैस्ट आलोक सिंघल, वैशाली नगर एसीपी आलोक गौतम, साइबर सैल प्रभारी हरिराम जाखड़ और उन की साइबर सैल टीम, तकनीकी शाखा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं।
डीजी पुलिस साइबर क्राइम एससीआरबी एंव तकनीकी राजस्थान जयपुर के द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वैशाली नगर ने क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी रिषभ ने फेसबुक व इन्टाग्राम पर एड देखा की अपने अकाउन्ट से 5000 हजार से 7000 रुपए कमाये जहां पर उसकी बातचीत शाहरूख खान से हुई जहां उसे शाहरूख खान ने 5000 रुपए का लालच दिया और उसे मंहगे होटल व रेव पार्टी कराने के का लालच दिया गया, जयपुर में रिषभ की मुलाकात आर्यन मीणा व शाहरूख खान से वैशाली नगर मे होटल में हुई। जहां पर रिषभ अपने बैंक अकाउंट का सौदा कर रहा था। जिस पर पहले से मौजूद टीम ने रिषभ को डिटेन कर गिरफ्तार किया ,वहीं शाहरुख खान उर्फ अविनाश और आर्यन मीणा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से कई बैंक की चैक बुक, पास बुक एटीएम सहित कई दस्तावेज सीज किये। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जो लोग उन से सम्पर्क करते हैं वह उनका माइंड वॉश कर उनका बैंक खात कुछ पैसा देकर ले लेते हैं। जिस के बाद इन खातों में साइबर क्राइम करने के बाद पैसा डाल देते हैं। जिसे बाद में ये लोग एटीएम से निकाल लेते हैं। आर्यन मीणा और शाहरुख खान लोगों को पैसे का लालच देकर बैंख खाते खरीद कर साइबर क्रिमिनल को किराये पर देता हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments