![]()
कृषि विभाग और केवीके मौलासर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृषि सखी आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ।
डीडवाना में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मौलासर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखी आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण में जिले के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत चयनित 54 क्लस्टर की कृषि सखियों और सीआरपी ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि, कम्पोस्ट खाद तैयार करना, फसल विविधिकरण, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण उपाय, मूल्य संवर्धन और विपणन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी कृषि सखियों को प्रशस्ति-पत्र और बैग वितरित किए गए। समापन अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक कृषि हरजी राम बुरड़क, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार (डीडवाना-कुचामन) हरिओम सिंह राणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष केवीके मौलासर अर्जुन सिंह जाट, सहायक निदेशक कृषि विस्तार (कुचामन सिटी) कमलेश कुमार सहित कृषि विज्ञान केंद्र के विषय विशेषज्ञ और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments