![]()
प्लांट में से मशीन पार्टस चुराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
टोंक की लांबाहरिसिंह थाना पुलिस ने रोड निर्माण प्लांट से मशीन पार्ट्स चुराने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर लेकर साढ़े 3 लाख रुपए की कीमत के प्लांट से चुराए गए डिस्पले व पीएलसी मशीन आरोपियों से जब्त की है।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 19 अगस्त को बीएलसी कम्पनी मोरला के मैनेजर मोरला निवासी परिवादी रामदयाल जाट पुत्र किशनलाल ने रिपोर्ट पेश दी थी। उसमें बताया गया कि पीडब्लूडी विभाग से स्वीकृत देवल से नगर तक रोड का कार्य चल रहा है। वहां मैक्स मेच कंपनी का कंकीट प्लांट मोरला में लगा हुआ है। जिसमें से एचएमआई डिस्प्ले और पीएलसी गायब है। इनकी वेल्यू करीब साढ़े 3 लाख रुपए है। कंपनी के पूर्व में कार्यरत इंजीनियर मोहित, गौरव व हेल्पर दीपक पार्टस चोरी करके ले जा सकते है। पुलिस ने इसका मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पहले प्लांट में ही कर चुके थे काम पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्लांट में पूर्व में कार्यरत रहे इंजीनियर मोहित, गौरव व हेल्पर दीपक की भूमिका संदिग्ध पाने पर 28 अगस्त को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को मालपुरा कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान इन्होंने चोरी करना कबूल किया। फिर उनके घरों से चुराई गई मशीन आदि सामान जब्त किए है।
इन 3 आरोपियों को पकड़ा जिन 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनमें एक झुंझुनूं का, एक हरियाण और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इन तीनों में गौरव शर्मा (21) पुत्र तेजपाल शर्मा, उत्तर प्रदेश में किरावली जिले के महुअर थाना क्षेत्र के महुअर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी मोहित (24) पुत्र संतराम जाट, हरियाणा में झज्जर जिले के साल्हवास थाना क्षेत्र के झासवा का रहने वाला है। वहीं तीसरा आरोपी दीपक कुमार (25) पुत्र सुरेन्द्र सिंह झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के हमीनपुर के रहने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments