अजीत विहार धाम में पर्युषण पर्व की समाप्ति पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।
अजीत विहार धाम में पर्युषण पर्व की समाप्ति पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। चैतन्य मुनि महाराज, कैवल्य मुनि महाराज और साध्वी शोभा महाराज की निश्रा में धर्म प्रेमियों ने अर्ध शत्रुंजय देवनगरी सिरोही मंदिरों के दर्शन किए।
समाज सेवी जय विक्रम हरण और लाला भाई जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के अंतर्गत चैत्य परिपाटी का आयोजन किया गया। इस दौरान चैतन्य मुनि महाराज की तपस्या का पारना और सकल संघ की नवकारसी का आयोजन भी हुआ।

पर्युषण पर्व के अंतर्गत चैत्य परिपाटी का आयोजन किया गया।
श्रीमती दर्शना बेन निखिल शाह परिवार के लाभार्थी होने पर सकल संघ के साथ जैन वीसी से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न जिन मंदिरों के दर्शन करते हुए शांति नगर स्थित लाभार्थी परिवार के घर पहुंची। वहां महाराज सा के पगलीये किए गए।
अजीत विहार धाम में सकल संघ की नवकारसी संपन्न हुई। इस आयोजन में अजीत विहार धाम ट्रस्ट मंडल का विशेष सहयोग रहा। पर्युषण महापर्व के बाद सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। सभी धर्म प्रेमियों ने इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments