![]()
श्योपुरा गांव में एक किसान कीटनाशक के संपर्क में आने से बेहोश हो गया।
चूरू के श्योपुरा गांव में एक किसान कीटनाशक के संपर्क में आने से बेहोश हो गया। महेश (24) अपने खेत में ग्वार की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान दवा के प्रभाव से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
आसपास के किसानों और परिजनों ने तुरंत उसे तारानगर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार न देख डॉक्टरों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। चूरू पहुंचने पर युवक को इमरजेंसी वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
परिजनों के अनुसार, महेश स्वस्थ था और सुबह सामान्य रूप से खेत में काम करने गया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि वर्तमान में युवक डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति स्थिर है।
परिजनों ने प्रशासन से किसानों को कीटनाशक दवाइयों के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments