![]()
जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस ने 20 किलो चांदी लूटने के लिए चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाशों को डिटेन कर लिया हैं। पुलिस टीम तीनों घायलों का एसएमएस में उपचार करवा रही हैंं वहीं एक फरार बदमाश की तलाश में टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। वारदात
माणक चौक सीआई राकेश ख्यालिया ने बताया कि दो बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे दोनों ने ज्वैलर ओम प्रकाश से चांदी के भाव पूछे और चांदी मंगवाई। चांदी आने पर बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों को भी ज्वैलरी शौप पर बुला लिया। इसी दौरान दो बदमाशों ने चाकू निकाल कर ज्वैलर ओमप्रकाश पर चाकू दिखा कर धमका दिया और चांदी एकत्रित करने के लिए कहा। ओम प्रकाश ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर हमला करते हुए चिल्लाने लगा। व्यापारी की आवाज सुन कर पड़ोसी व्यापारी अनुज हिम्मत दिखाते हुए ओम प्रकाश की दुकान में घुस गया। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में व्यापारी ओम प्रकाश के कंधे पर चाकू लगा वहीं दूसरे व्यापारी अनुज के हाथ में भी बदमाशों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। एकाएक शोर होने पर अन्य व्यापारी भी दुकानों से बाहर आए जिस पर बदमाश एकत्रित करीब 20 किलो चांदी को मौके पर छोड़ कर भाग गए। व्यापारियों की ओर से दी गई शिकायत पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की करीब एक घंटे में पहचान कर ली गई। जिस के बाद सीआई राकेश ख्यालिया ने अपनी चार टीमें बनाकर बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर रेड करना शुरू किया। बदमाशों की पहचान कानोता और खोहनागोरियान निवासी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान तीन बदमाश पुलिस से बचने के लिए छत से नीचे कुद गए जिस से उनके हाथ और पैर में चोट आई जिन का एसएमएस में उपचार चल रहा हैं।एक अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम निरंतर दबिश दे रही हैं। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments