![]()
1 अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की ओपीडी।
डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव किया गया है। यह नया समय आगामी 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अब अस्पताल की ओपीडी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगी। वहीं, राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से निर्धारित समय पर ही चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए आने का आग्रह किया है, ताकि सभी मरीजों को सुचारू रूप से चिकित्सा सुविधा मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments