![]()
जयपुर पुलिस ने हनी ट्रेप में फंसाने की धमकी देकर लूट गैंग की युवती सहित तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। इंस्टाग्राम के जरिए लड़कों को फांसकर गिरोह के बदमाश लोकेशन भेजकर बुलाते थे। फ्लैट पर बंधक बनाकर मारपीट कर वीडियो बना वायरल करने की धमकी देते। मुहाना
1 युवती और 2 युवक गिरफ्तार, आईफोन भी जब्त
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- हनी ट्रेप में लूट मामले में आरोपी प्रियंका उर्फ पिंकी (29) पत्नी राजकुमार निवासी कंचनपुर धौलपुर हाल शिकारगंज करौली, रणजीत सिंह (24) और पंकज सिंह (27) निवासी टोडपुरा अंगई धौलपुर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन मोबाइल बरामद किया है। मुहाना के घर आंगन सोसाइटी में आरोपियों ने फ्लैट ले रखा है।
रिक्वेस्ट भेज कर जयपुर बुलाती थी
इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी प्रियंका फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर जयपुर से बाहर के लड़कों से दोस्ती करती थी। अपनी बातों के जाल में फांसकर मिलने के लिए जयपुर बुलाती थी। जयपुर पहुंचने पर लोकेशन भेजकर फ्लैट पर मिलने बुलाती। फ्लैट पर पहुंचने पर साथियों को बुलाकर उसे बंधक बना लेते थे। गिरोह के बदमाश मारपीट कर जबरन उसका वीडियो बनाते। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूलते। उसके बाद हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर डिमांड कर रुपए ऐंठते।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments